शिकोहाबाद: अग्नि पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर अभाकियू ने डीएम कार्यालय और एसडीएम मुख्यालय को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुक्रवार दोपहर दो बजे करीबन जनपद फिरोजाबाद सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी ध्यान चंद पांडे को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।