शिकोहाबाद: शिकोहाबाद नगर में भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, निकली भव्य समोशरण यात्रा
भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य समोशरण यात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर नसिया जी पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और डांडिया नृत्य करती छप्पन कुमारियां शामिल रहीं।