शिकोहाबाद: सीओ शिकोहाबाद ने खैरगढ पुलिस के संग कस्बे में निकाला फ्लेग मार्च, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर दिए गए निर्देश
सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी खैरगढ मनोज कुमार ने पुलिस बल संग कस्बा खैरगढ में गुरूवार शाम साढ़े छह बजे करीबन फ्लेग मार्च निकाला। इस दौरान लॉ एण्ड आर्डर को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही सभी ग्रामीणों को पुलिस की तरफ से सुरक्षा का पूरा अहसास कराया। सभी से किसी भी प्रकार की कोई भ्रामक पोस्ट आदि न को लेकर भी अवगत कराया गया।