शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के हाईवे रोड पर खड़ी बस में घुसी बाइक, सवार पति-पत्नी गंभीर घायल
कानपुर देहात के गांव जैन का पुरवा निवासी रामबरेश व उसकी पत्नी वंदना मानेसर गुडगांव से बाइक पर घर जाने को निकले थे। जैसे ही शुक्रवार सुबह फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र हाईवे रोड पर पहुंचे तभी एक लहराकर बाइक चला रहे युवक ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया, बचाने के प्रयास में बाइक खड़ी बस में घुस गयी। जिससे दोनों पति पत्नी गंभीर घायल हो गये।