शिकोहाबाद: ब्लॉक संसाधन केंद्र, हाथवंत में भाकियू (भानु) शिक्षक मोर्चा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिक्षक मोर्चा जनपद फिरोजाबाद की मासिक बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र, हाथवंत में गुरूवार शाम छह बजे करीबन आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक तिलक सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नागेश यादव एवं डॉ. हिटलर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव की उपस्थिति में ब्लॉक खैरगढ़ की कार्यकारिणी का हुआ।