शिकोहाबाद: प्राचीन मारुति नन्दन मंदिर मेले की शोभायात्रा 12 अप्रैल को, शिवम रेस्टोरेंट में वार्ता कर दी गई जानकारी
प्राचीन चिंताहरण मारुति नन्दन (पसीना वाले हनुमान जी) मंदिर का 15वां वार्षिक मेला 12 अप्रैल को आयोजित होगा। शिवम रेस्टोरेंट में गुरुवार दोपहर तीन बजे क़रीबन मेला समिति अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि भव्य शोभायात्रा शाम 5 बजे राधाकृष्ण मंदिर, सदर बाजार से प्रारंभ होकर चंद्रवार यमुना किनारे संपन्न होगी। करीब 12 किमी लंबी यह यात्रा पैदल निकाली जाएगी।