बक्सर: धनसोई में लावारिस बैग से देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद, इलाके में हड़कंप
Buxar, Buxar | Apr 13, 2026 जिले के थाना मोड़ के पश्चिम बन्नी रोड पर रविवार को संध्या समय एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। बैग में दर्जनों जड़ी-बूटी की दवाइयां भी मिली हैं। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने रविवार को लगभग 8: बजे बताया कि सूचना मिली थी कि बन्नी रोड पर बैग पड़ा हुआ है।