काको: गाय खरीदने गए व्यक्ति से मारपीट, ₹1.40 लाख नकद व सोने का लॉकेट छीना, आरोप
जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र के शैदाबाद गांव में गाय की खरीदारी करने गए एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके साथ छिनतई भी की। इस संबंध में काको प्रखंड के मिश्र बीघा निवासी घायल सुरेन्द्र यादव एवं उनके परिजनों ने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से हुई बातचीत के आधार पर वह दो गायों को खरीदने के लिए उक्त गांव में गए।