रविवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नगर के प्राचीन श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन ‘हर-ह