सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के परछा गांव में दबंग पिता-पुत्र ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज हुआ
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के परछा गांव में दबंग पिता पुत्र ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।