हरिद्वार: फेरूपुर के पास कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक ग्रामीण की मौत, दो घायल
पथरी थाना क्षेत्र स्थित फेरूपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक इदरीस नाम के ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि पोस्टमार्टम कराकर मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चलाक की तलाश जारी।