बुधवार को SP सिटी अभय सिंह सिडकुल थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों के हथियारों को भी चेक किया और हथियारों की समय से सर्विसिंग के निर्देश दिए। SP सिटी ने थाने में पुलिस कर्मियों के भोजनालय पहुंचकर भी चेकिंग की। रात 8 बजे सिडकुल पुलिस ने ये जानकारी दी।