चाईनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं पर ज्वालापुर पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए क्षेत्र में कई पतंग की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। बुधवार शाम हुई इस कार्रवाई मैं पुलिस ने पतंग की दुकानों पर पहुंचकर चाईनीज मांझे की तलाश की। रात 9 बजे ज्वालापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि चाईनीज मांझे की बिक्री पर मुकदमा दर्ज होगा।