हरिद्वार: हरिद्वार में उत्तराखंड की पहली बिल्डिंग बनेगी, जिसकी छत पर हेलीकॉप्टर उतरेंगे, CCR के पास सर्वे शुरू
हरिद्वार में उत्तराखंड राज्य की पहली बिल्डिंग बनने जा रही है जिस पर हेलीपैड बनाया जाएगा। इस बिल्डिंग की छत पर हेलीकॉप्टर भी उतर सकेंगे। ccr भवन के पास में ही नया भवन बनेगा। जिसका बुधवार से सर्वे का कार्य भी शुरू हो गया है। युकाडा की टीम ने हेलीकॉपर की मदद से नई बिल्डिंग का सर्व किया और बताया गया कि नई बिल्डिंग पर हेलीकॉप्टर लैंड में कोई दिक्कत नहीं होगी।