*जूता उठाकर करें स्वागत..!!*
महिला पर गलत टिप्पणी करने वाले नेताओं को लेकर पूर्व पार्षद दिलीप प्रजापति की सोशल मीडिया पर पोस्ट.
शामगढ़। महिला पर गलत या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेताओं को लेकर भाजपा के पूर्व शामगढ़ नगर परिषद पार्षद दिलीप प्रजापति की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रजापति ने अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि जो भी नेता महिलाओं पर गलत कमेंट करें, उनका जूता उठाकर स्वागत किया जाए। दिलीप प्रजापति ने अपनी पोस्ट में *कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह* की पूर्व में महिलाओं को लेकर की गई 'टंच माल' टिप्पणी और *भाजपा नेता विजयवर्गीय* की महिलाओं को लेकर की गई 'बहुत चौड़ी हो गई' वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रजापति भाजपा से जुड़े रहे हैं और स्थानीय स्तर पर अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है।