नापा खेड़ा चौपाटी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 अतिक्रमणकारी दुकानें नेस्तनाबूद
नापा खेड़ा चौपाटी पर बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 दुकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन और बुलडोजर सहित अन्य मशीनरी का उपयोग किया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ एसडीएम और तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा।