सुवासरा में 85 लाख की लागत से निर्मित शिवाजी पार्क का लोकार्पण
सुवासरा। नगर में 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित शिवाजी पार्क का विगत रात्रि अनावरण कर जनहित में समर्पित किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि शिवाजी पार्क नगरवासियों के लिए एक सौगात है। उद्यान किसी भी शहर की सुंदरता और पहचान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नगरवासियों से पार्क की सुंदरता बनाए रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और इसका बेहतर उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पार्क के विकास कार्य का अवलोकन किया। पार्क के शुरू होने से नगरवासियों को हरियाली एवं मनोरंजन के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हुआ है।