सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।