सिराथू: टेढ़ीमोड पर एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात चुराए
सैनी थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड की एक ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी हो गई है, चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिया है।दुकानदार शिव शंकर मौर्या को जानकारी प्राप्त हुई तो दुकान पहुंचे।दुकान में बिखरे हुए सामान को देखकर दंग रह गए।चकबख्तियारा परसीपुर के रहने वाले शिव शंकर ने दोपहर में पुलिस को तहरीर दी है।बताया लाखों के जेवरात चोरी हुवे।पुलिस जाँच में जुट गई है।