सिराथू: ट्रैफिक व्यवस्था से जूझ रहे हाइवे का जायज़ा लेने कोखराज पहुंचे IG जोन, DM और SP भी रहे मौजूद
महाकुंभ क्षेत्र में जाने के लिए कौशांबी के कोखराज में डायवर्जन बिंदु बनाया गया है जहां से होकर बाहरी वाहन प्रयागराज को जाते हैं।ज्यादा वाहनों के वजह से ट्रैफिक समस्या उत्पन्न हो गई है। रविवार दोपहर आईजी जोन प्रयागराज प्रेम गौतम जायजा लेने के लिए कोखराज इलाके पहुंचे थे।कौशांबी जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे हैं।ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है।