सिराथू: कोरियो गाँव के पास मृत पड़े वयस्क लकड़बग्घे को देखकर इलाके में दहशत
सिराथू वन क्षेत्र में कोरिया गांव के पास सड़क पर रविवार को एक मरा वयस्क लकड़बग्घा पड़ा हुआ था।लकड़बग्घा के शव को देखकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने सिराथू वन अधिकारी निखिलेश चौरसिया को फोन के माध्यम से जानकारी दी।वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लकड़बग्घा होने की सूचना से ग्रामीणों में डर का माहौल हो गया।