_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 बेहट विधानसभा में भाजपा का स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच रहे नेता!!*
*👉🏾👉🏾 पूर्व विधायक नरेश सैनी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने कई गांवों में किया संपर्क, स्नातक मतदाताओं से संवाद!!*
*मिर्जापुर/बेहट/सहारनपुर*
_बेहट विधानसभा क्षेत्र में स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से पूर्व विधायक नरेश सैनी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बेहट मंडल, शाकुंभरी मंडल और सढोली कदीम मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर शिक्षक एवं स्नातक प्रत्याशी श्री चंद शर्मा एवं दिनेश गोयल के पक्ष में वोट डालने का आह्वान किया गया। जनसंपर्क अभियान के तहत दयालपुर, रतनपुरा, हरिपुर, फतेहपुर, बेहट, जसमोर, कासमपुर, सलेमपुर भूड़, सढोली, मलकपुर और डडूमाजरा, असगरपुर , सहित अन्य गांवों में मतदाताओं से संवाद किया गया।इस अभियान में पूर्व विधायक नरेश सैनी, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेन्द्र राणा, गन्ना समिति चेयरमैन मुल्किराज सैनी, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी, सतेन्द्र कुमार एवं मुकेश चौहान, जिला सह संयोजक अनुज सैन,मंडलमहामंत्री संयज कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष, शेठपाल, अनिल बाल्मीकि, जगदीश राणा, रणबीर, मनवीर, संदीप सहगल, शुभम कांबोज और भाजपा के वरिष्ठ नेता सोहन मुखिया, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा पदाधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया और संगठनात्मक गतिविधियों के तहत संवाद किया। अभियान के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बनाने तथा उनसे सीधे संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया!!_
Naresh Saini BJP Saharanpur #mlc
#highlighteveryone #MLCElection2026