श्री केसरिया जी जैन गुरुकुल में शिक्षक दिवस मनाया, शिष्यों ने गुरु का किया सम्मान।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।श्री केसरिया जी जैन गुरुकुल परिसर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा नमस्कार महामंत्र के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल द्वारा संस्थान अध्यक्ष राजेश विरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर ए.एल.जैन, सचिव के.एम.जैन, प्रधानाचार्या हेमा शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक रोशन लाल चोपड़ा, कुसुम सेठ व रीता लोढ़ा का स्वागत अभिनन्दन किया गया है। संस्थान अध्यक्ष द्वारा प्रेरणा स्वर प्रदान किए गए। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ ए.एल.जैन द्वारा शिक्षक का जीवन में महत्व तथा डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली से जुड़े प्रेरक प्रसंग का बखान किया गया। शिक्षकों के सम्मान में छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विद्यालय के अध्यापक मुकेश व्यास, सिद्धार्थ मेहता तथा अध्यापिका नीलम सोनी, अनीता शर्मा द्वारा गीत प्रस्तुति दी गई।
संस्थान सचिव द्वारा शिक्षकों का महत्व बताकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने भाव व्यक्त किये गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन कर शिक्षकों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्या द्वारा बच्चों को अनुशासन एवं समय प्रबंधन का संदेश दिया गया। प्रबंधन टीम द्वारा श्रीफल व उपहार प्रदान कर विद्यालय के समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यापक-अध्यापिकाओं ममता चौहान, रोशनलाल चोपड़ा, रंजना सारस्वत व पूजा मजूमदार को विशिष्ट उपलब्धि हेतु सम्मानित किया गया।