बैतूल नगर: पहले प्रेमी ने फांसी लगाई, फिर प्रेमिका ने खाया जहर: एक दिन पहले डैम में कूदने से पुलिस ने बचाया था
बैतूल के महावीर वार्ड से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग ने दो जिंदगियों को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार शाम 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जहां परिवार सदमे में है, वहीं युवक की मौत से आहत उसकी प्रेमिका ने भी शनिवार सुबह करीब 10 बजे जहरीला पदार्थ, खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।