20000 की रिश्वत पड़ी भारी, चांदन के सीओ को निगरानी ने दबोचा।
बांका के चांदन से बड़ी खबर सामने आ रही है।
जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते चांदन के सीओ रविकांत कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जमीन पर कब्जा दिलाने के एवज में सीओ पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने सत्यापन कराया और फिर जाल बिछाया।
बुधवार शाम अंचल कार्यालय में जैसे ही सीओ ने 20 हजार रुपये लिए, निगरानी टीम ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम सीओ को अपने साथ पटना ले गई। कार्रवाई की खबर मिलते ही अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।#banka #BankaNews #BreakingNews #BiharNews #निगरानी
Amarpur, Banka | Sep 9, 2026