मधेपुरा: पिछले 24 घंटों में जिले के अलग-अलग थानों से 18 अभियुक्त गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस ने पिछले 24 घंटे में अलग-अलग मामले में 18 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार की शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। बिना सरकारी आदेश के सरकारी संपत्ति का उपयोग करने के मामले में शंकरपुर थाना क्षेत्र के जीरवा निवासी दिनेश यादव और फनी लाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया।