मधेपुरा: बेमौसम बारिश से फसल क्षति पर कांग्रेस नेता संदीप यादव ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, मुआवजे की मांग की
बेमौसम वर्षा से गेहूं सहित अन्य रवि फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस नेता संदीप यादव ने आज शुक्रवार को दिनके दो बजे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों को फसल इनपुट अनुदान दिलाने की मांग की है।