मधेपुरा: स्टेट कराटे एसोसिएशन की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मधेपुरा की टीम रवाना हुई
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मधेपुरा जिला टीम शुक्रवार को दोपहर तीन बजे पटना रवाना हुई। स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2025 में जिले से कुल 11 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग लेंगे। कराटे एसोसिएशन ऑफ मधेपुरा की सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक सोनी राज ने जानकारी दी।