एटा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड पर बुधवार रात एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सीसीटीवी फुटेज में एक चोर बस स्टैंड पर खड़ी बाइक को आराम से ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह जब वाहन मालिक मौके पर पहुंचा तो उसे अपनी बाइक गायब मिली। घटना का वीडियो शुक्रवार दोपहर सामने आया है।