पनागर: गंभीर बीमारी से परेशान युवक की मौत, बरेला के हिनोतिया भोई गांव में पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव
बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम हिनोतिया भोई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय हरिचंदन मरावी का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान मोहन मरावी के पुत्र हरिचंदन मरावी के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। प्रार