हरिद्वार: कनखल स्थित महानिर्वाणि अखाड़े पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत, गैरसैंण बजट सत्र को लेकर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देर रात हरिद्वार के कनखल स्थित महानिर्वाणि अखाड़े पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गैरसैण में बजट सत्र आयोजित ना किए जाने को लेकर सवाल उठाया। हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना हिमालयी राज्य के रूप में हुई है। गैरसैण में बजट सत्र आयोजित ना कराना हिमालय राज्य का अपमान है।