चूरू: जयपुर से अपने ननिहाल चूरू आई 26 वर्षीय युवती लापता, कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश
Churu, Churu | Aug 9, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय युवती जयपुर से अपने ननिहाल चूरू आई हुई थी। युवती के 38 वर्षीय भाई ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दी है। कोतवाली पुलिस से शनिवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर के रामरतन सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 26 वर्षीय बहन कोमल सैनी कुछ दिनों से चूरू अपने ननिहाल थी।