चूरू: रामगढ़िया दरवाजा के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल, बाइक सवार फरार
Churu, Churu | Aug 9, 2025 चूरू शहर के रामगढ़िया दरवाजा के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 23 नई सड़क निवासी 33 वर्षीय दीपिका, रक्षाबंधन पर्व पर अपने मामा के घर राखी बांधकर लौट रही थी।