चूरू: वार्ड संख्या-30 में नशे की लत से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Aug 9, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 में शनिवार को नशे की लत ने एक युवक की समय से पहले ही जिंदगी छीन ली। यहां एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय युवक दिनेश कुमार प्रजापत नशे की लत से परेशान था। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि दिनेश नशे का आदी था और अक्सर देर रात घर लौटता था।