चूरू: रक्षाबंधन पर ऑटो ड्राइवर महेंद्र सिंह ने अनोखी पहल करते हुए बहनों को कराई निःशुल्क यात्रा
Churu, Churu | Aug 9, 2025 चूरू में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर एक ऑटो ड्राइवर ने अनोखी पहल की है। शहर के नया बास के महेंद्र सिंह निर्वाण ने इस त्योहार पर बहनों और माताओं को अपने ऑटो में निशुल्क यात्रा करवाई। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों से महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।