बांसगांव: रामनवमी को लेकर कौड़ीराम क्षेत्र के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में पंच दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का हुआ आयोजन
कौड़ीराम क्षेत्र के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर रामनवमी के पवित्र पावन पर्व के उपलक्ष में बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया है यह पांच दिवसीय श्री राम कथा 1 अप्रैल दिन मंगलवार से 5 अप्रैल दिन शनिवार तक चलेगा। कथावाचक आचार्य श्री सर्वेश्वर शरण जी महाराज ने अपने मुखार विंदु से कथा में हुए लोगों को कथा का रसपान कराया।