जमुई का लाल बना एसडीएम, बढ़ाया जिले का मान
खैरा प्रखंड के देवलाटाड़ गांव निवासी सचिन कुमार ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 104वां रैंक प्राप्त कर उप समाहर्ता (एसडीएम) पद पर चयनित होकर पूरे जमुई जिले का गौरव बढ़ाया है।
साधारण परिवार से निकलकर भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी से प्रशासनिक सेवा के प्रतिष्ठित पद तक का उनका सफर संघर्ष, समर्पण और अथक मेहनत की मिसाल है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार कर दिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
कभी अति नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र देवलाटाड़ और गरही के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। सचिन कुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
💐 सचिन कुमार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं।
#SachinKumar #BPSC70th #SDM #JamuiPride #JamuiNews #Khaira #Devlatad #BiharSuccessStory #YouthInspiration #BPSCResult #SuccessStory #Jamui #Bihar #ProudMoment #Inspiration #BhaskarNewsJamui
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026