आवास के बाहर निगरानी कैमरा लगाने की कोशिश से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद चिंतित
संदिग्ध गतिविधियों और रेकी का आरोप, पकड़े गए दो लोगों के बयानों में विरोधाभास; उच्चस्तरीय जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
हजारीबाग। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आनंदपुरी कॉलोनी स्थित निजी आवास की सुरक्षा को लेकर बुधवार, 2 सितंबर को गंभीर मामला सामने आया। विधायक के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे दो व्यक्ति उनके आवास के बाहर हाई-रिजॉल्यूशन, वाई-फाई और नाइट-विजन सुविधा से लैस आधुनिक निगरानी कैमरा लगाने का प्रयास कर रहे थे। गतिविधि संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों और विधायक के सहयोगियों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
विधायक के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि कैमरा मो. अदनान के निर्देश पर लगाया जा रहा था। हालांकि, पूछताछ के दौरान उनके बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आने का दावा किया गया है।
तीन-चार दिनों से रे�