*कोडरमा प्राथमिक विद्यालय के अर्धनिर्मित भवन की दूसरी मंजिल की छत अचानक भरभराकर गिर गई*
▪️ *हादसे के समय स्कूल के सभी 35 बच्चे बरामदे में मध्याह्न भोजन कर रहे थे, इसलिए बड़ा हादसा टला*
कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत अंतर्गत बीरागढ़ा में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के अर्धनिर्मित भवन की दूसरी मंजिल की छत सोमवार को लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक भरभराकर गिर गई. गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल के सभी 35 बच्चे बरामदे में मध्याह्न भोजन कर रहे थे. इस वजह से बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए.विद्यालय के प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार ने बताया कि स्कूल में करीब 35 बच्चों का नामांकन है और विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है. सोमवार को बच्चे बरामदे में बैठकर मध्याह्न भोजन कर रहे थे. इसी दौरान अचानक भवन की दूसरी मंजिल की छत गिर गई. छत गिरने की तेज आवाज सुनकर बच्चों में अफरातफरी मच गई. हालांकि, संयोग से कोई भी बच्चा मल