पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की संगठनात्मक तैयारियां
दिव्या मदेरणा ने ओसियां में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
ओसियां। पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ओसियां की पूर्व विधायक एवं AICC सचिव दिव्या मदेरणा ने ओसियां एवं सामराऊ पंचायत समितियों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद किया। अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह, ओसियां में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद के दौरान मदेरणा ने आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और प्रत्येक वार्ड में सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थानीय परिस्थितियों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत
मदेरणा ने कहा कि किसी भी चुनाव में संगठन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सक्रियता और आपसी समन्वय ही चुनावी सफलता का आधार बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और क्षेत्र की राजनीतिक एवं स्थानीय परिस्थितियों पर चर्चा की। संवाद कार्यक्रम को कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#news #osian
#पंचायत #चुनाव
Osian, Jodhpur | Oct 8, 2026