पाँचला खुर्द में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना, पेमल की प्रतिमा का भी हुआ अनावरण
ओसियां क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पाँचला खुर्द में सोमवार को लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना का धार्मिक एवं श्रद्धामय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पेमल की मूर्ति का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।
मूर्ति स्थापना एवं अनावरण के अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक आयोजन में भाग लिया तथा वीर तेजाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में चूनाराम जाणी, अध्यक्ष किसनाराम सारण, जोगाराम सारण, ओमप्रकाश जाणी, झुमरराम लुखा, चेनाराम गोदारा, जगदीश भाखर एवं जोगेंद्र कड़वासरा सहित अनेक ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#तेजाजी #प्रतिमा
Osian, Jodhpur | Sep 21, 2026