मांझा: भैसही गांव के पास बाइक की चपेट में आया किशोर, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव के पास बाइक की चपेट में आने से एक किशोर गुरुवार की शाम 4:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर बताया जाता है कि किशोर भैसही गांव में पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।