मांझा: कोल्हूआ गांव में विवाद के चलते आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के कोल्हूआ गांव में आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने शनिवार की सुबह 10:00 बजे एक युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।