मांझा: पथरा रोड पर कार की चपेट में आई महिला घायल, डायल 112 की पुलिस ने सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
गोपालगंज जिले के मांझा थाना के पथरा रोड में कार के चपेट में आने से एक महिला रविवार की दोपहर 1:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला पैदल सड़क पार कर रही थी। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।