प्रतापगढ़: महंमदापुर कुशलगढ़ से घर से भागा मासूम मुंबई में मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
अंतू थाना क्षेत्र के महंमदापुर कुशलगढ़ से दो दिन पहले लापता हुआ 13 वर्षीय फैज मुंबई में सुरक्षित मिल गया है। बिना बताए घर से निकले बच्चे की खोजबीन में जुटी गड़वारा चौकी पुलिस ने सक्रियता दिखाई। चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने रविवार शाम 4 बजे बताया की लोकेशन ट्रैक कर मुंबई में रह रहे परिजनों तक उसे सुरक्षित पहुंचाया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।