रूपवास: अलमारी से सामान निकालते समय 9 वर्षीय मासूम को कोबरा ने डंसा, समय पर इलाज से बची जान
उपखंड क्षेत्र के गांव नरीपुरा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया, जब घर में अलमारी से सामान निकालते समय 9 वर्षीय बालक को जहरीले कोबरा सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद बालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।