नावानगर: सारा गांव के बधार में आग लगने से लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद
सारा गांव के बधार में बुधवार को आग लग गई थी, जिससे गांव की लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई।फसल में आग लगने की सूचना किसानों ने अग्निशमन कार्यालय एवं वरीय अधिकारी को दी।वहीं आग पर काबू पाने में किसान जुट गए।सूचना पर अग्निशामक वाहन उक्त गांव पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गया।