नावानगर: आथर गांव के पास साइकिल सवार युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
आथर गांव के पास एक साइकिल सवार युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मकुंदडेरा भरटोली गांव निवासी पंचरतन साह का पुत्र सुरेश साह बताया जाता है। घटना मंगलवार की है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। जिसके चलते करीब तीन घंटे तक हाइवे पर वाहनों की आवागमन बाधित हो गई।