नावानगर: बासुदेवा ओपी क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बासुदेवा ओपी क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने मठिला से बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने उसके घर से धर दबोचा है। जिसे पुछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। बासुदेवा ओपीध्यक्ष चुनमुन कुमारी ने बताया कि शादी की नियत से किशोरी का अपहरण होने के बाद उसके पिता ने गांव के ही एक युवक पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया था