नावानगर: पश्चिमी भरौली से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पश्चिमी भरौली से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा। गिरफ्तार कारोबारी का नाम सूर्यदेव राम है। नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पश्चिमी भरौली गांव में एक कारोबारी अपने घर से शराब की बिक्री कर रहा था। सूचना पर नावानगर पुलिस ने चिन्हित घर पर छापेमारी की।